News24you

News you are looking for

Food Officer Suspended: CM शिवराज को फिर आया गुस्सा, मंच से ही खाद्य अधिकारी को किया सस्पेंड

Food Officer Suspended: CM शिवराज को फिर आया गुस्सा, मंच से ही खाद्य अधिकारी को किया सस्पेंड

Food Officer Suspended: CM शिवराज को फिर आया गुस्सा तो मंच से ही खाद्य अधिकारी को सस्पेंड कर दिया। दो दिन पहले झाबुआ में कलेक्टर SP पहले ही नप चुके हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जोगी टिकरिया में मुख्यमंत्री जन सेवा शिविर में शामिल होकर मौजूद लोगों से योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उज्जवला योजना में लापरवाही सामने आने पर मंच से ही मुख्यमंत्री ने जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी टी आर अहिरवार को बुलाकर फटकार लगाते हुए निलंबित करने के निर्देश जारी किए।

इसी तरह मुख्यमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन, आयुष्मान कार्ड के साथ अन्य योजनाओं की जानकारी ली। कलेक्टर रत्नाकर झा द्वारा आंकड़ों के साथ मुख्यमंत्री को आवश्यक जानकारी दिए। मुख्यमंत्री ने जन समुदाय को संबोधित किया। मुख्यमंत्री को सुनने भारी संख्या में आये लोग। डिंंडौरी को म‍िनी स्‍मार्ट सिटी बनाने की घोषणा भी की गई।