News24you

News you are looking for

Auto Insurance:अब फोन और बिजली बिल की तरह होगा मोटर इंश्योरेंस, UBI पॉलिसी में जितनी चलेगी गाड़ी, उतना ही देना होगा प्रीमियम

Mahindra Recalls XUV700 and Thar

Auto Insurance नई दिल्ली. महंगाई के दौर में हर व्यक्ति अपनी जरूरत के हिसाब से खर्च कर रहा है और हर काम के लिए उतनी ही रकम देना पसंद करता है जितनी उसकी आवश्यकता हो. इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब इंश्योरेंस कंपनी ‘यूसेज बेस्ड मोटर इंश्योरेंस’ ऑफर कर रही हैं. यानी आप जितनी गाड़ी चलाएंगे उतना ही प्रीमियम देना होगा. इस तरह का मोटर इंश्योरेंस उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो गाड़ियों का कम इस्तेमाल करते हैं या फिर प्रीमियम महंगा होने के कारण वाहन बीमा नहीं कराते हैं. लेकिन अब इस सुविधा से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी.

इस तरह के प्लान से मोटर इंश्योरेंस मार्केट में बड़ा बदलाव आ सकता है. आमतौर पर व्हीकल इंश्योरेंस में प्रीमियम की दर तय होती है लेकिन यूज बेस्ड इंश्योरेंस में प्रीमियम की राशि वाहन के इस्तेमाल के आधार पर तय होगी.

क्या है यूज बेस्ड इंश्योरेंस?
इंश्योरेंस के महंगे प्रीमियम के कारण कई वाहन मालिक अपनी गाड़ी का इंश्योरेंस नहीं कराते हैं. लोगों की इस समस्या को ध्यान में रखते हुए इंश्योरेंस कंपनियां नये प्लान लॉन्च कर रही हैं. इसी कड़ी में यूसेज बेस्ड इंश्योरेंस स्कीम आई है.

UBI पॉलिसी रेग्युलर मोटर इंश्योरेंस पर मिलने वाला एक ऐड-ऑन कवर है. यूबीआई प्लान के तहत मोटर मालिक अब अपने द्वारा भुगतान किए गए प्रीमियम की पर्याप्त राशि वापस प्राप्त कर सकते हैं, जो कि उनके द्वारा चलाए गए किलोमीटर के आधार पर होगी. इसका सीधा सा हिसाब है कि आप कार का जितना कम उपयोग करेंगे, आपको उतना ही अधिक लाभ मिलेगा.

दरअसल कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान कई दफ्तर बंद थे और कर्मचारियों को घर से काम करना पड़ रहा था. ऐसे में कार या अन्य व्यक्तिगत वाहनों का इस्तेमाल काफी कम हो गया था लेकिन रोड सेफ्टी से जुड़े नियमों के तहत मोटर इंश्योरेंस कराना पड़ता था और इसके लिए पूरा प्रीमियम देना पड़ा था. लेकिन यूज बेस्ड इंश्योरेंस से उन ग्राहकों को फायदा मिलेगा, जो अब भी गाड़ी का कम इस्तेमाल कर रहे हैं.