News24you

News you are looking for

Boat capsizes in Anuppur अनूपपुर में सोन नदी में नाव पलटी, 25 बच्चों को बचाया गया, देखें VIDEO

Boat capsizes in Anuppur अनूपपुर में सोन नदी में नाव पलटी, 25 बच्चों को बचाया गया, देखें VIDEO

Boat capsizes in Anuppur मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिला मुख्यालय से सात किलोमीटर दूर बकेली गांव से गुजरने वाली नदी में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब नाव से स्कूल जा रहे बच्चों की नाव नदी में पलटने लगी. नाव में 25 बच्चे सवार थे. सभी स्कूली बच्चे बकेली गांव के थे और सभी बच्चे रोज नाव से सोन नदी पार कर शासकीय मध्यमकी विद्यालय चचाई पढ़ने जाते हैं और आज इसी दौरान नदी में बहाव तेज होने की वजह से नाव पलट गई और सभी बच्चे सोन नदी में बहने लगे तभी कुछ स्कूली बच्चे जो पहले नदी पार कर अधूरे बने पुल के ऊपर पहुंच चुके थे नदी में वापस कूद कर सभी बच्चियों को नदी से बाहर निकाला कर बचाया गया.

गुरुवार को यहां स्कूली बच्चों से भरी नाव पलट गई।गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। नाव में लड़कियां और लड़के सवार थे। नाविक ने सभी छात्र-छात्राओं को डूबने से बचाते हुए पानी से बाहर निकाला। नाविक ने बताया कि, रोज की तरह स्कूली बच्चों को छोड़ने जा रहा था। तभी नाव सोन नदी के दूसरे छोर पर नाव पहुंची, इस दौरान छात्र-छात्रा उतरने की कोशिश करने लगे। इसी हड़बड़ाहट में नाव पानी में समा गई। रेस्क्यू टीम ने सभी बच्चों को बचा लिया।

मौके पर पहुंची पुलिस-

वही, ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत कैल्होरी के चचाई में शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में बकेली, पोड़ी, कोदयली, खाडा, मानपुर समेत करीब 10 गांव के बच्चे को जाते हैं। इनमें से कई बच्चे नाव से नदी पार करते हैं। इस दौरान ये हादसा हो गया है। वही इस हादसे की इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल समेत पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।

बताते चले कि, अनूपपुर जिले में प्रतिदिन हादसे हो रहे हैं। बीते दिनों ही स्कूटी को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर एक बस दुकान में घुस गई थी। उस समय चाय की दुकान में कुछ लोग खड़े थे जो बस की चपेट में आकर घायल हो गए थे, वहीं बस में बैठे कुछ यात्री भी घायल हो गए। लोगों ने इस घटना की सूचना 100 डायल पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी, घटना के बाद करीब 14 लोगों को अस्पताल लाया गया था।