News24you

News you are looking for

अपनी ‘दिनभर की कमाई’ गिनता नजर आया बुजुर्ग, ये वीडियो देख हर कोई हुआ इमोशनल

अपनी ‘दिनभर की कमाई’ गिनता नजर आया बुजुर्ग, ये वीडियो देख हर कोई हुआ इमोशनल

पेट के लिए इंसान क्या-क्या नहीं करता. कोई चोरी करने को मजबूर हो जाता है तो कोई तरह-तरह के काम करके, मेहनत-मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पेट भरता है. वैसे तो आमतौर पर लोगों के काम से रिटायर होने की उम्र 60 साल ही है, लेकिन यह हर किसी के लिए संभव नहीं. दुनिया में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो 60 साल की उम्र पार कर चुके होते हैं, बुजुर्ग होते हैं, फिर भी उन्हें मेहनत करनी पड़ती है, ताकि उनका परिवार भूखा न रहे. इसके लिए वो दिन-दिनभर कड़ी धूप में घूमते रहते हैं, मेहनत करते हैं और तब जाकर कहीं हाथ में कुछ पैसे आते हैं. सोशल मीडिया पर आजकल ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को इमोशनल कर दिया है.