News24you

News you are looking for

Raju Shrivastava : नहीं रहे मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव,दिल्ली एम्स में ली आखिरी सांस

Raju Srivastava Death

Raju Srivastava Died :  कॉमेडी के दुनिया के सबसे  फेमस और इंडिया के बेस्ट कॉमेडियन में से एक गिने जाने वाले राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava)  अब इस दुनिया में नहीं रहे. 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट करने के दौरान राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें  तुरंत दिल्ली के एम्स (AIIMS)  हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. जिंदगी और मौत के बीच एक लंबी  लड़ाई लड़ने के बाद आज कॉमेडियन का निधन हो गया है.

बता दें कि हॉस्पिटल में एडमिट करवाने के बाद से ही राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हई थी. कॉमेडियन को पहले आईसीयू में एडमिट करवाया गया था, लेकिन तबीयत में कोई सुधार ना होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया. भरपूर कोशिश के बाद भी डॉक्टर्स राजू श्रीवास्तव को बचा नहीं पाए और सबको हंसाने वाले कॉमेडियन सबको रुलाकर हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए.