Arvind Kejriwal in Vadodara: आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को वडोदरा पहुंचे। जैसे ही केजरीवाल वडोदरा एयरपोर्ट से बाहर निकले, वहां मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।
यह सब तब हुआ जब AAP के कुछ कार्यकर्ता केजरीवाल का स्वागत कर रहे थे। मोदी-मोदी के नारे लगते देख आप कार्यकर्ता भी केजरीवाल-केजरीवाल चिल्लाने लगे। नीचे देखिए वीडियो। इसके बाद केजरीवाल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा, गुजरात में सरकार बदलना जरूरी है। भाजपा यहां भ्रष्टाचार कर रही है। केजरीवाल ने वादा किया कि गुजरात में AAP की सरकार बनी तो पुरानी पेशन स्कीम लागू की जाएगी















