Jabalpur CCTV जबलपुर स्थित पनागर क्षेत्र में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया. जब मोटर साइकल में टंगा बैग चोरी कर लिया गया, जिसमें 2.20 लाख रुपए टंगे थे. रुपयों से भरा बैग गायब होने से घबराए व्यापारी ने पहले तो आसपास खड़े लोगों से पूछताछ की. इसके बाद थाना पहुंचकर पुलिसक को घटनाक्रम की जानकारी दी. जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात चोर की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नुनियाकला पनागर निवासी सुरेश कुमार पटेल उम्र 52 वर्ष कास्तकारी का काम करते हैं. सुरेश पटेल ने आज दोपहर के वक्त पनागर स्थित स्टेट बैंक पहुंचे. जहां से उन्होने 2 लाख 20 हजार रुपए निकाले. इसके बाद वे मोटर साइकल से भानू चौरसिया की पान दुकान पहुंचे. जहां पर उन्होने मोटर साइकल रोकी और बैग टांगकर पान खाने के लिए चले गए. जब वे पान खा रहे थे, इस दौरान अज्ञात तत्व बाईक में टंगा रुपयों से भरा बैग चोरी कर भाग निकला. सुरेश पटेल पान खाकर लौटे तो देखा कि बैग गायब है. जिससे वे घबरा गए उन्होने आसपास खड़े लोगों से पूछताछ की. जब कोई जानकारी नहीं लगी तो थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम के बारे में बताया. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आसपास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज निकाल कर चोर की तलाश शुरु कर दी है.















