News24you

News you are looking for

MP के EX MLA किशोर समरीते को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, संसद उड़ाने की धमकी दी थी

MP के EX MLA किशोर समरीते को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, संसद उड़ाने की धमकी दी थी

kishore samrite दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भोपाल से एक पूर्व विधायक किशोर समरीते को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पूर्व विधायक किशोर समरीते ने धमकी दी थी कि 30 सितंबर से पहले उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो संसद भवन को उड़ा देंगे। किशोर समरीते ने जिलेटिन की छड़ें, राष्ट्रीय ध्वज का एक पैकेट संसद भवन भेजा था और उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

मांगे नहीं मानी तो संसद भवन उड़ा दूंगा”
मध्य प्रदेश के पूर्व समाजवादी पार्टी विधायक किशोर समरीते ने पार्लियामेंट को उड़ाने की धमकी दी थी। इसके बाद दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने उन्हें भोपाल से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक ने पार्लियामेंट हाउस में पार्सल भी भेजा था। इस पार्सल में नेशनल फ्लैग, संविधान की किताब और जेलेटिन की स्टिक रखी था और साथ में धमकी भरा लेटर भी था। लेटर में पूर्व विधायक ने लिखा था कि अगर मेरी मांगे नहीं मांनी गईं तो 30 सितंबर को संसद भवन को बम से उड़ा दूंगा। अब क्राइम ब्रांच की टीम पूर्व विधायक किशोर समरीते को कल दिल्ली लेकर आएगी जिसके बाद उन्हें कोर्ट मे पेश किया जाएगा।

लांजी विधानसभा क्षेत्र से रहे विधायक
बता दें कि किशोर समरीते समाजवाटी पार्टी के टिकट पर मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के लांजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच पुलिस ने सोमवार को उन्‍हें भोपाल की कोलार स्थित पैलेस आर्चेड कालोनी के उनके निवास से गिरफ्तार कर लिया। साल 2008 में विधायक चुने गए समरीते वर्तमान में संयुक्त क्रांति पार्टी के अध्यक्ष हैं। आरोप है कि पूर्व विधायक समरीते ने चिट्ठी भेजकर अपनी 70 मांगें पूरी नहीं होने पर संसद को उड़ाने की धमकी दी थी।