News24you

News you are looking for

tigress’s death बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 11 वर्षीय एक बाघिन की मौत

tigress's death बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 11 वर्षीय एक बाघिन की मौत

tigress’s death बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 11 वर्षीय एक बाघिन की मौत हो गई है। बाघिन का शव रविवार की देर रात जंगल में देखा गया था। इस बारे में जानकारी देते हुए एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया कि बाघिन के शव का पोस्टमार्टम सोमवार की सुबह कराया गया और उसके पश्चात उसका अंतिम संस्कार घटनास्थल के निकट ही कर दिया गया।

बाघिन की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। संभवतः वह बीमार थी और उम्र ज्यादा होने के कारण उसकी मौत हुई है। बाघिन के शरीर पर चोट के कोई निशान मिलने की भी अब तक पुष्टि नहीं हो पाई है। एसडीओ सुधीर मिश्रा ने बताया कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार बाघिन के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और इस दौरान सभी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।