News24you

News you are looking for

Itarsi: 110 की रफ्तार में भाग रही Barauni Express, तभी होने लगा पथराव, लोको पायलट घायल

Itarsi: 110 की रफ्तार में भाग रही Barauni Express, तभी होने लगा पथराव, लोको पायलट घायल

Itarsi रविवार को खंडवा-इटारसी के बीच में 110 किमी. की रफ्तार से दौड़ रही बरौनी एक्सप्रेस Barauni Express के इंजन पर अज्ञात बदमाशों ने पथराव कर दिया। पथराव में इंजन का सामने का कांच टूट गया है, कांच लगने से इंजन में मौजूद लोको पायलट जख्मी हो गया। यह वारदात दोपहर करीब 3:10 मिनट पर टिमरनी-पगढाल रेलवे स्टेशन के बीच की बताई गई है। इटारसी आने पर जख्मी पायलट को इलाज हेतु एबुलेंस से रेलवे अस्पताल में भेजा गया।

110 की रफ्तार में थी ट्रेन

जानकारी के अनुसार टिमरनी-पगढ़ाल रेलवे स्टेशन के बीच किमी. क्रं. 695-24-28 के बीच चलती ट्रेन के इंजन पर एक पत्थर आकर टकराया, पत्थर की वजह से इंजन का कांच टूट गया, वहीं कांच लोको पायलट के सिर में लगा।

घबराए चालकों ने मौके पर ही आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन को वहां रोक लिया। करीब 25 मिनट ट्रेन यहां खड़ी रही, आसपास कोई नजर नहीं आया, चूंकि वहां घनी झाड़‍ियां थीं।