HOMEराष्ट्रीय

Big Accident Jharkhand शिवानी नदी में पलटी बस, 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Big Accident Jharkhand नदी में पलटी बस, 7 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Jharkhand News : गिरिडीह से रांची जा रही शिवा नामक बस हजारीबाग जिले में भीषण हादसे का शिकार हो गई। ये बस हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर शिवानी नदी में बस पलट गयी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और बीस से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मदद में जुट गए। बाद में पहुंची पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। जानकारी के अनुसार ये सभी लोग रांची में एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक ये बस गिरिडीह से रांची जा रही थी। इसी दौरान हजारीबाग-बगोदर NH-100 पर दारू के बीच सेवाने नदी में बस पलट गयी। जानकारी के अनुसार बस की पत्ती टूटने के बाद ड्राइवर का बस पर नियंत्रण नहीं रहा और नदी में पलट गयी। इस बस में 52 दर्शनार्थी सवार थे। हादसे के बाद उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर राहत कार्य शुरू किया गया। इस घटना पर पीएम मोदी ने भी अफसोस जताया है।

Show More
Back to top button