News24you

News you are looking for

Pitru Paksha information : आज पितृपक्ष की षष्ठी तिथि, इन पेड़ों की पूजा करने से दूर होगा पितृ दोष

Sarva Pitru Amavasya 2022

Pitru Paksha 2022 information: आज पितृपक्ष की षष्ठी तिथि है और आज के दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है (Pitru Paksha 2022 Shashthi tithi) जिनकी मृत्यु षष्ठी तिथि के दिन हुई थी. श्राद्ध के साथ आज के दिन कुछ पेड़ों का पूजन करना भी अच्छा माना जाता है इससे पितरों का आशीर्वाद मिलता है. (Pitru Paksha 2022 Last Day) आइए जानते हैं कौनसे पेड़ का पूजन करना होता है शुभ?

हिंदू धर्म में पेड़ों की पूजा का भी खास महत्व है. व्रत-त्योहार, उपवास और यहां तक कि श्राद्ध में भी पेड़ों की पूजा करना लाभकारी माना गया है. मान्यता है कि पितर पक्ष में यदि कुछ पेड़ों की विधि-विधान से पूजा की जाए तो पितर प्रसन्न होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं.

इन पेड़ों की करें पूजा

बरगद: पितृपक्ष के दौरान बरगद के पेड़ की पूजा करना शुभ माना जाता है. कहते हैं कि ऐसा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पेड़ में साक्षात भगवान शिव का वास माना गया है.

पीपल: हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को भी पवित्र और पूज्नीय स्थान प्राप्त है. अधिकतर पूजा-पाठ में पीपल के पेड़ का पूजन करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति पितृ दोष से परेशान है तो उसे पितृपक्ष में पीपल के पेड़ की पूजा करने से पितृ दोष समाप्त होता है. इसलिए पितृपक्ष में रोजाना पीपल के पेड़ को जल चढ़ाना चाहिए.

बेल: मान्यता है कि बेल के पेड़ में भगवान शंकर और मां लक्ष्मी का वास होता है. पितृपक्ष में इसकी पूजा करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है. जिसकी अकाल मृत्यु होती है उसके परिजनों को श्राद्ध पक्ष में बेल के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए.