News24you

News you are looking for

Illegal Weapon Factory MP के इस जिले में फेक्ट्री लगाकर बन रहे थे अवैध हथियार, पुलिस भी रह गई हैरान

Illegal Weapon Factory MP के इस जिले में फेक्ट्री लगाकर बन रहे थे अवैध हथियार, पुलिस भी रह गई हैरान
दबिश के गैंग के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से 58 पिस्टन, 12 देखी कट्टी सहित कुल 70 अवैध हथियार जप्त किए गए। इसके साथ ही हथियार बनाने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं। बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया गया।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 25(1) आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

 

पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना द्वारा खरगोन जिले के थाना क्षेत्रों में अवैध हथियारों के निर्माण एवं तस्करी की रोकथाम के लिए कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर राकेश गुप्ता व पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन तिलक सिंह द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय-विक्रय की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। सिगनूर व धुलकोट क्षेत्र के पूर्व के अवैध हथियारों के प्रकरणो में गिरफ्तार आरोपितों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। जिसमें जिला सायबर सेल टीम द्वारा भी कार्य योजना के तहत पुख्ता जानकारियां एकत्रित की गई।