News24you

News you are looking for

Lokayukta Trap गैर हाजरी और निलंबन रोकने के बदले BEO ले रहा था रिश्वत, रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Trap गैर हाजरी और निलंबन रोकने के बदले BEO ले रहा था रिश्वत, रंगे हाथ गिरफ्तार

Lokayukta Trap। गैर हाजरी और निलंबन का निकाल करने के नाम पर हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य से 20 हजार की रिश्वत लेते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी BEO डिंडौरी को लोकायुक्त जबलपुर ने मंगलवार की दोपहर उन्हीं के कार्यालय में ट्रैप कर लिया।

लोकायुक्त इंस्पेक्टर जीएस मर्सकोले ने बताया कि शासकीय हाई स्कूल चिचरिंगपुर के सहायक अध्यापक व प्रभारी प्राचार्य रामकुमार सैयाम पिता अमर सिंह सैयाम द्वारा 9 सितम्बर को लोकायुक्त एसपी कार्यालय में शिकायत की गई थी कि बीइओ डिंडौरी सुरेश कुमार द्विवेदी द्वारा उनकी गैर हाजरी और निलंबन रोकने के बदले 25 हजार रुपये की मांग की जा रही है। मामले की तस्दीक करने के बाद 13 सितम्बर मंगलवार को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय डिंडौरी में दबिश दी गई। जैसे ही प्रभारी प्राचार्य ने बीईओ को 20 हजार रूपये की रिश्वत दी उसी दौरान उन्हें पकड़ा गया। कार्रवाई जारी है। लोकायुक्त टीम में निरीक्षक जीएस मर्सकोले के नेतृत्व में निरीक्षक आस्कर किंडो व अन्य अमला शामिल है।