News24you

News you are looking for

Electric Scooter Charge: इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज करते वक्त शोरूम में आग से आठ की मौत

Electric Scooter Charge:तेलंगाना के सिकंदराबाद में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में आग लग गई। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब यहां इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज की जा रही थी। आग लगने के कारण अब तक हादसे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने बताया, मृतकों में एक महिला भी है।

 

डीसीपी नॉर्थ जोन चंदना दीप्ति ने बताया, पहले छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई थी, लेकिन बाद में दो अन्य की मौत सामने आई है। उन्होंने बताया, ज्यादातर की मौत दम घुटने की वजह से हुई। अभी तक की जांच में सामने आया हे कि यह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ। उन्होंने बताया, घटना में सात लोग घायल हुए हैं। जांच में सामने आया है कि आग लगने के वक्त लॉज में करीब 24 लोग थे।

लॉज में भर गया धुंआ

अधिकारियों ने बताया, शोरूम के ऊपर लॉज भी स्थित है। आग लगने के कारण पहले व दूसरे माले पर धुंआ भर गया, जिससे लोगों का दम घुटने लगा। इसके बाद लोगों ने इमारत से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, कई लोग इसमें फंस गए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाला और लोगों को इमारत से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि इस घटना में पांच नए स्कूटर व सर्विसिंग के लिए आए 12 पुराने स्कूटर जल कर खाक हो गए।

 

Electric Scooter Charge पीएम मोदी ने जताया शोक

घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा, सिकंदराबाद में आग लगने से हुई आठ लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतक के परिजनों को दो लाख रुपये व घायलों को 50,000 रुपये के भुगतान का एलान किया।

Electric Scooter Charge घटना की जांच जारी: गृहमंत्री

घटना के बाद मौके पर पहुंचे तेलंगाना के गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने कहा, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। फायर ब्रिगेड की टीमों ने लॉज से लोगों को निकालने की पूरी कोशिश की लेकिन भारी धुएं के कारण कुछ लोगों की मौत हो गई। लॉज से कुछ लोगों को बचा लिया गया। घटना की वजह जानने के लिए जांच बिठाई गई है।

 

Electric Scooter Charge पुलिस ने दर्ज किया मामला

डीसीपी नॉर्थ जोन चंदना दीप्ति ने बताया, आग लगने वाली इमारत और लॉज के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम के मालिकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जा रहा है।