News24you

News you are looking for

Heavy Rainfall in Indore: इंदौर में मंगलवार को भारी वर्षा की चेतावनी, अलर्ट जारी

Heavy Rainfall in Indore: इंदौर में मंगलवार को भारी वर्षा की चेतावनी, अलर्ट जारी

Heavy Rainfall in Indore इंदौर में सोमवार को दिनभर बादल छाए रहे और दोपहर में कई स्थानों पर तेज बौछारें पड़ीं। रात करीब 9 बजे रीगल, विजय नगर, बंगाली चौराहा क्षेत्र, भंवरकुआं में गरज-चमक के साथ तेज वर्षा का दौर शुरू हुआ। उधर, द्वारकापुरी और एयरपोर्ट क्षेत्र में हल्की वर्षा हुई। बादलों की गर्जना और बिजली कड़कने की आवाज इस कदर थी कि लोग थोड़ी देर के लिए घबरा गए। तेज वर्षा के कारण शहर की सड़कों पर जलजमाव हो गया। रात में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी था।

मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, इंदौर में मंगलवार को मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। वर्तमान में सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र जबलपुर के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को यह सागर व भोपाल संभाग की ओर बढ़ेगा। इसके कारण इंदौर में मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं इंदौर संभाग के अन्य जिलों में अतिभारी वर्षा होने की संभावना है। सोमवार को रात इंदौर में हुई बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी भरा गया। पानी भरा होने के कारण कई चौराहों पर यातायात जाम की स्थिति भी बनी। इससे लोग परेशान होते रहे। तेज बारिश के कई शहर के कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई। हालांकि कई जगह कुछ घंटों बाद ही बिजली आ गई थी।