Monday, October 26, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेलराष्ट्रीय

T20 World Cup India Squad टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, देखें किस नए प्लेयर को मिली जगह

T20 World Cup India Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले 2022 टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इस टीम में जगह मिली है. वहीं जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है.

विश्व कप टीम में चार तेज गेंदबाजों को मिली जगह

बीसीसीआई ने 2022 टी20 वर्ल्ड कप की टीम में चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया है. इसमें जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह हैं. वहीं इस टीम में रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल स्पिन विभाग संभालेंगे.

कार्तिक और पंत दोनों को मिली जगह

2022 टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक दोनों को शामिल किया गया है. इसके अलावा दीपक हुड्डा भी इस टीम में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं. वहीं केएल राहुल को उप कप्तानी मिली है.

टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह.

स्टैंडबाय खिलाड़ी- मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई और दीपक चाहर.

हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और दीपक चाहर को शामिल नहीं किया गया है. वहीं श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई भी विश्व कप टीम में नहीं हैं. हालांकि, इन सभी खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के तौर पर टीम के साथ जोड़ा गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp