News24you

News you are looking for

7th Pay Commission: जल्द केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी, DA को लेकर मोदी सरकार ले सकती है फैसला

7th Pay Commission Update

7th Pay Commission Updates : यदि आप केंद्र सरकार के अधीन काम करते हैं यानी केंद्रीय कर्माचारी हैं तो यह खबर आपके काम की है. जी हां…महंगाई भत्ता यानी डीए (DA Hike) को लेकर केंद्र की मोदी सरकार जल्द आपको खुशखबरी दे सकती है. दरअसल, केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले कर्मचारी और पेंशनभोगी महंगाई भत्ता (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) वृद्धि की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. खबरों की मानें तो प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस बाबत कोई निर्णय लिया जा सकता है. हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक खबर इस संबंध में सामने नहीं आयी है.

डीए कब बढ़ता है कर्मचारियों का (DA HIKE EXPECTED DATE)

DA/DR की बात करें तो अमूमन इसके बारे में केंद्र सरकार की ओर से मार्च और सितंबर में अच्छी खबर आती है. जैसाकि सितंबर का महीना चल रहा है तो केंद्रीय कर्मचारियों की उम्मीद सरकार से बनी हुई है. त्योंहारों का महीना भी आने वाला है तो कर्मचारी डीए (DA hike ) को लेकर ज्यादा उम्मीद लगाये बैठे हैं.

कितना बढ़ सकता है DA

केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस साल मोदी सरकार उनपर ज्यादा ध्यान देगी. कर्मचारी उम्मीद लगाये बैठे हैं कि सरकार डीए की मौजूदा दर 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर सकती है. पेंशनभोगियों को भी सरकार से इसी तरह की बढ़ोतरी की उम्मीद है.

डीए/डीआर की गणना

सरकार आमतौर पर छह महीने के अंतराल के बाद डीए/डीआर की दर में संशोधन करने का काम करती है. यह मुद्रास्फीति के कारण मासिक वेतन/पेंशन संपत्ति के मूल्य में नुकसान की भरपाई के लिए किया जाता है. डीए/डीआर दर क्रमशः केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की मदद के लिए कारगर होता है. डीए/डीआर की बात करें तो इसकी गणना सातवें वेतन आयोग द्वारा सुझाये गये फॉर्मूले के आधार पर की जाती है. साल 2006 से महंगाई भत्ता नए कैलकुलेशन पर होता है.