News24you

News you are looking for

kohinoor diamond लौटा दो हमारा कोहिनूर हीरा, क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद टि्वटर पर उठी मांग

kohinoor diamond लौटा दो हमारा कोहिनूर हीरा, क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय की मौत के बाद टि्वटर पर उठी मांग

kohinoor diamond बिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही ट्विटर पर भारतीयों ने एक मांग शुरू कर दी है। इसमें ब्रिटेन से भारत का कोहिनूर हीरा लौटाने की बात कही जा रही है। 105.6 कैरेट का यह हीरा ब्रिटिश सम्राट के क्राउन में 1937 से लगा हुआ है। मरते दम तक क्वीन इस क्राउन को पहनती रहीं। बताया जा रहा है कि अब इस आइकॉनिक क्राउन को क्वीन कैमिला को सौंप दिया जाएगा।

वहीं ट्विटर यूजर्स कोहिनूर को लेकर मांग शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा कि क्वीन उपनिवेशवाद की सक्रिय भागीदार थीं। यह इस बात का प्रतीक होगा कि क्वीन एलिजाबेथ अब नहीं रहीं। वहीं एक अन्य यूजर धूम-2 फिल्म का एक सीन पोस्ट किया है। इसमें रितिक रोशन का किरदार चलती ट्रेन से हीरा चुरा रहा है। यूजर ने लिखा कि रितिक रोशन अब अब हमारे देश के हीरा-मोती को ढूंढने की यात्रा पर निकल पड़े हैं। अब वह इसे ब्रिटिश म्यूजियम से भारत वापस लेकर आएंगे।