News24you

News you are looking for

MLA Leena Jain गाय को बचाने की कोश‍िश में ट्रक में जा घुसी बीजेपी MLA की कार, व‍िधायक लीना की सास की मौत

MLA Leena Jain गाय को बचाने की कोश‍िश में ट्रक में जा घुसी बीजेपी MLA की कार, व‍िधायक लीना की सास की मौत

MLA Leena Jain मध्‍य प्रदेश में एक मह‍िला व‍िधायक की कार का एक्‍सीडेंट हो गया है. ये हादसा गंज बासौदा की बीजेपी व‍िधायक लीना जैन के साथ हुआ. इस हादसे में लीना जैन के साथ उनकी सास भी घायल हो गई थी. सास की इलाज के दौरान मौत हो गई.

गंज बासौदा भाजपा विधायक विधायक लीना जैन का चार पहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया ज‍िसमें विधायक घायल हो गईं. दुर्घटना में विधायक की सास की मौत हो गई. विदिशा मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर बागरोद चौराहे पर गाय को बचाने के चक्कर में कार ट्रक से टकराई. विधायक के परिवार के कई सदस्य साथ में थे.

घायलों को पहुंचाया गया व‍िद‍िशा 

जैसे ही इस घटना की खबर प्रशासन को लगी तो तत्‍काल मदद पहुंचाई गई. घायलों को विदिशा मेडिकल इलाज के ले जाया रहा है. घायलों को तत्‍काल इलाज की सुव‍िधा मुहैया कराई जा रही है. पुल‍िस भी इस मामले में सक्र‍िय हो गई है और इस घटना की जांच में तेजी से जुट गई हैं.