News24you

News you are looking for

Katni Tehsildar & Lawyer Fight: विजयराघवगढ़ में वकील व नायब तहसीलदार के बीच जमकर हुआ विवाद, दोनो पक्ष पहुंचे थाने

Katni Tehsildar & Lawyer Fight: विजयराघवगढ़ में वकील व नायब तहसीलदार के बीच जमकर हुआ विवाद, दोनो पक्ष पहुंचे थाने

Katni Tehsildar & Lawyer Fight: कटनी की विजयराघवगढ़ तहसील कार्यालय विजयराघवगढ़ में सोमवार को सुबह राजस्व के एक मामले को लेकर नायब तहसीलदार रवीन्द्र पटेल एवं अधिवक्ता नूर मोहम्मद सिद्दीकी के बीच विवाद से हंगामा मच गया.

नायब तहसीलदार एवं अधिवक्ता ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है और दोनों ने ही थाने में शिकायत दर्ज कराई है. दोनों पक्षों से रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.हालांकि बाद में खबर थी कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। सूत्रों के अनुसार एक मामले की सुनवाई के बाद इस पर फैसला जैसे ही पारित हुआ यहां अधिवक्ता तथा नायब तहसीलदार के बीच तीखी बहस शुरू हो गई जो मारपीट तक पहुंची लेकिन लोगों के बीच बचाव के बाद दोनों नायब तहसीलदार एवं अधिवक्ता अलग अलग हुए व शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। जहां अन्य वरिष्ठ जन भी पहुंच गए तथा दोनों को समझाया बुझाया गया।

घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि विजयराघवगढ़ के इतिहास में तहसील न्यायालय कक्ष में  इस तरह की घटना पहली बार सामने आई. बताया जाता है कि करीब 15 से 20 मिनट तक हंगामा होता रहा. दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है.