Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEKATNI

Manish Pathak वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मनीष पाठक ने संभाला Katni निगमाध्यक्ष का कार्यभार

Manish Pathak- सोमवार को नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक नें वैदिक मंत्रोच्चारण की गूजों के के बीच Katni नगर निगम पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करनें के पूर्व निगमाध्यक्ष मनीष पाठक एवं पूर्व मंत्री, विजयराधवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक नें नगर निगम कार्यालय स्थित मंदिर पहुंचकर माथा टेककर भगवान का आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान पूर्व महापौर  शंशांक श्रीवास्तव, मेयर इन काउन्सिल सदस्य, नव निर्वाचित पार्षदगण, पूर्व पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित निगम के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

manish pathak

निगमाध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा निगम अध्यक्ष कक्ष पहुंचकर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की गई, तदोपरान्त पदभार ग्रहण किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं पुष्प मालाओं अपनें निगमाध्यक्ष मनीष पाठक का स्वागत किया। निगमाध्यक्ष मनीष पाठक नें पदभार ग्रहण करनें के पश्चात नगर की पेयजल व्यवस्था, सफाई व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था का सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु निगम के सभी निर्वाचित पार्षदों के साथ मिलकर नगर विकास की दशा मे कार्य करनें की बात कही जाकर उपस्थित पार्षदों एवं निगम के अधिकारियों कर्मचारियों से नगर विकास में सहयोग प्रदान करनें की अपील की।

manish pathak

इस दौरान मेयर इन काउन्सिल सदस्य सर्व श्री बीना संजू बैनर्जी, तुलसा गुलाब बेन, अवकाश जैसवाल, पार्षद सर्व श्री नन्ही बाई तुलाराम गोटिया, सरला मिश्रा, ओमप्रकाश बल्ली सोनी, उमेन्द्र अहिरवार, जयनारायण निषाद, शशिकांत तिवारी, राजेश भास्कर, श्रीमती सीमा श्रीवास्तव, श्रीमती प्रभा गुप्ता, सुशीला मिश्रीलाल, सुमित्रा रावत, अलका पाण्डेय, शकुंतला सोनी, मथुरा तिवारी, सुरेन्द्र गुप्ता, श्याम पंजवानी, गोविंद चावला, विनोद लाला यादव पूर्व पार्षद विजय डब्बू रजक, कमलेश चौधरी, गुलाब बेन, जाकिर हुसैन, केशराम विश्वकर्मा, राजू माखीजा, विनय ज्योति दीक्षित सहित अन्य वर्तमान एवं पूर्व पार्षदों रणवीर कर्ण, रवि खरे, काके चड्ढा, राजू शर्मा, राजू जैन, अरुण पाण्डेय एवं भारी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रही।

manish pathak

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp