News24you

News you are looking for

Asia Cup 2022 हांगकांग की पूरी टीम मात्र 38 रन पर आउट, पाक 155 रन से जीता, अब भारत PAK महामुकाबला SUNDAY को

Asia Cup 2022 हांगकांग की पूरी टीम मात्र 38 रन पर आउट, पाक 155 रन से जीता, अब भारत PAK महामुकाबला SUNDAY को

Pakistan vs Hong Kong Asia Cup 2022: एशिया कप 2022 के छठे मुकाबले में पाकिस्तान ने हॉन्ग कॉन्ग को बुरी तरह हरा दिया. अब रविवार को पाकिस्तान का भारत से एक और महामुकाबला होगा।

हांगकांग की टीम 38 रन पर आउट हो गई जो एशियाकप में सबसे कम टोटल है। पाक ने 155 रनों से मुकाबला जीत लिया. इस जीत के बाद पाकिस्तान का अगला मैच भारत से होगा. भारत और पाक की टीमें सुपर-4 के मैच में 4 सितंबर को आमने-सामने होंगी. हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ पाकिस्तान के लिए शादाब खान, नसीम शाह और मोहम्मद नवाज ने शानदार गेंदबाजी की. वहीं मोहम्मद रिजवान ने बैटिंग में जलवा दिखाया.

पाकिस्तान के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉन्ग कॉन्ग की टीम 10.4 ओवरों में महज 38 रन बनाकर सिमट गई. टीम के लिए कप्तान निजकत खान और यसीम मुर्तजा ओपनिंग करने आए. निजकत महज 8 रन और मुर्तजा 2 रन बनाकर आउट हुए. बाबर हयात खाता तक नहीं खोल सके और जीरो पर पवेलियन लौट गए.  किंचित शाह ने 10 गेंदों में 6 रन बनाए. एजाज खान 1 रन और स्कॉट मैककेनी 4 रन बनाकर आउट हुए. इसी तरह पूरी टीम ऑल आउट हो गई.