News24you

News you are looking for

Cervical Cancer Vaccine भारत में सर्वाइकल कैंसर के लिए देश में पहला स्वदेशी वैक्सीन बनकर तैयार

Cervical Cancer Vaccine भारत में सर्वाइकल कैंसर के लिए देश में पहला स्वदेशी वैक्सीन बनकर तैयार

Cervical Cancer Vaccine:आज की सबसे अच्छी खबर है। भारत में सर्वाइकल कैंसर के लिए देश में पहला स्वदेशी वैक्सीन बनकर तैयार हो चुका है। 1 सितंबर को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और बायोटेक्नोलॉजी विभाग की ओर से इस स्वदेशी वैक्सीन लॉन्च को लॉन्च किया जाएगा।

देश में सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) के खिलाफ जंग में ये बहुत कारगर हथियार बनने जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक ये वैक्सीन पहले नौ से 14 साल की लड़कियों को दिया जा सकता है। आपको बता दें कि ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने हाल ही में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ टीका (Vaccine) बनाने के लिए अनुमति दी थी। अभी भारत विदेशों से ये टीका आयात करता है और इसकी कीमत काफी ज्यादा है।