News24you

News you are looking for

जिसे लड़की समझकर sex के लिए घर लाया वह किन्नर निकला, हत्या कर शव के दो टुकड़े कर दिए

sex with kinnar

Indore जिसे लड़की समझकर sex के लिए घर लाया वह किन्नर निकला। दोनों के बीच विवाद हुआ तो किन्नर की हत्या कर शव के दो टुकड़े कर दिए। कमर से नीचे वाला हिस्सा सड़क किनारे फेंक दिया। वहीं कमर से ऊपर वाला भाग घर की पेटी में रख लिया। यह कोई फिल्मी कहानी नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के इंदौर में घटित घटना जिसे पुलिस ने राजफाश किया। 

sex with kinnar

इंदौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के घर की पेटी से धड़ और काटने में इस्तेमाल छुरा जब्त कर लिया है। 

मंगलवार को इंदौर के खजराना थाना इलाके में सड़क किनारे शव का धड़ के मिलने से सनसनी फ़ैल गई थी। पुलिस के लिए हत्या को सुलझाना टेढ़ी खीर से कम नहीं था। हालांकि पुलिस ने कई CCTV खंगालने और और टावर लोकेशन के आधार पर संदेह के आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसके हत्या करान स्वीकार करते हुए जो बात बताई उसे सुनकर पुलिस भी चौंक गई।

किन्नर की हत्या के मामले का पुलिस ने कुछ ही घंटो में खुलासा कर दिया है। आरोपी नूर मोहम्मद का कुछ समय पहले मृतक से सम्पर्क हुआ था। दोनों का मिलाप ‘ऑनलाइन एप’ के माध्यम से हुआ था। मृतक मोहसिन उर्फ़ ज़ोया ने अपने आपको सोशल मीडिया पर लड़की बताकर आरोपी से परिचय किया था। कुछ दिनों तक दोनों के बीच दोस्ती रही। इसके बाद दोनों शारीरिक संबंध बनाने को राजी हो गए। इसके लिए मृतक ने नूर मोहम्मद से 2 हजार रुपये के मांग भी की थी। आरोपी ज़ोया के हुस्न के जाल में फंस गया था। लिहाजा वह संबंध बनाने के बदले 2 हजार रुपए देने के लिए तैयार ही हो गया था। दोनों के बीच मीटिंग होने से पहले नूर ने ज़ोया को एडवांस 500 रुपए भी ऑनलाइन भेज दिए थे। ज़ोया जब नूर के घर अशर्फी कॉलोनी पहुंची तो उसने बाकी की रकम भी पहले ले ली। जब धीरे धीरे उसने कपड़े उतारे तो उसके हुस्न का जाल फीका पड़ गया। तब अचानक घबराकर नूर मोहम्मद ने संबंध बनाने से इंकार कर दिया। लेकिन ज़ोया संबंध बनाने के लिए लगातार दबाब बनाने लगा तो इसे लेकर दौरान दोनों के बीच विवाद हो गया।

विवाद में नूर मोहम्मद ने ज़ोया का गला दबा दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसके घर पर ही रखे मांस काटने वाले चाकू से उसके शरीर को दो भागो में काट दिया। एक हिस्सा सूनसान इलाके में फेंक दिया था। वहीं दूसरा हिस्सा घर के अंदर की पेटी में ही छुपा दिया। जानकारी है कि नूर मोहम्मद शादी शुदा था। उसकी पत्नी गर्भवती थी इसलिए वह कुछ समय पहले मायके चली गई थी।