News24you

News you are looking for

sidhu moose wala सिद्धू मूसेवाल की हत्या का मुख्य आरोपी सचिन विश्नोई गिरफ्तार

sidhu moose wala सिद्धू मूसेवाल की हत्या का मुख्य आरोपी सचिन विश्नोई गिरफ्तार

sidhu moose wala सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भांजे सचिन बिश्नोई को हिरासत में लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, उसे अजरबैजान से पकड़ा गया है। आरोप है कि लॉरेंस गैंग को सचिन ही बाहर से निर्देश देता था।

शुक्रवार को पेश किया था चालान

मूसेवाला हत्याकांड में मानसा पुलिस ने बीते शुक्रवार को चालान पेश किया था। 1850 पन्नों के चालान में 24 आरोपियों के नाम शामिल हैं। इनमें से 20 को गिरफ्तार किया जा चुका है। कहा गया था कि चार आरोपी विदेश में छिपे हैं। हत्याकांड का मास्टरमाइंड गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बताया गया है, जो इस समय पंजाब पुलिस की हिरासत में है। जिन आरोपियों के विदेश में छुपे होने की बात कही गई थी, उसमें मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़, सचिन बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई और लिजिन नेहरा शामिल थे।