News24you

News you are looking for

child theft video रेलवे स्टेशन में मां के साथ सो रहे बच्चे को ले जाते चोर CCTV में कैद

child theft video रेलवे स्टेशन में मां के साथ सो रहे बच्चे को ले जाते चोर CCTV में कैद

child theft video मां के पास सो रहे एक बच्चे को एक व्यक्ति द्वारा चोरी करने की वारदात cctv में रिकॉर्ड हुई है। आप भी इस वीडियो को देखकर हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि सूरत शक्ल से एक सभ्य दिखने वाला व्यक्ति किस तरह बच्चे को मां के पास से उठाकर ले जा रहा है। वीडियो के मुताबिक यह घटना मथुरा जंक्शन की बताई जा रही है।

यह सूचना हो रही वायरल

व्यक्ति रे०स्टेशन मथुरा जं० से अपनी माँ के साथ सो रहे महज 7 माह के बच्चे को उठाकर ले गया। इस व्यक्ति को पकड़वाने में मदद कीजिये।

पुलिस ने यहां से बरामद होने का किया दावा

जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 9 से चोरी हुआ सात माह का बच्चा फिरोजाबाद में भाजपा की महिला पार्षद के घर में मिला है। मथुरा जीआरपी ने एसओजी की मदद से फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित बुरे वाली गली में महिला पार्षद विनीता अग्रवाल के घर से रविवार सात 12 बजे बच्चे को बरामद कर लिया। पुलिस मासूम बच्चे और पार्षद के परिजनों को अपने साथ ले गई।

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव परखम निवासी राधा पत्नी करन सिंह अपनी मां सविता और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ 23 अगस्त की रात प्लेटफार्म नंबर 9 पर सो रही थी। राधा का सात माह का बच्चा उसके पास सोया हुआ था। 24 अगस्त की सुबह करीब 6:00 बजे राधा जागी तो उसके पास से बच्चा गायब था। राधा ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी। जंक्शन से बच्चा चोरी होने की घटना से खलबली मच गई।