News24you

News you are looking for

international driving license आसान होगी अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट जारी करने की प्रक्रिया

international driving license आसान होगी अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट जारी करने की प्रक्रिया

international driving license सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने अंतरराष्ट्रीय सड़क यातायात सम्मेलन 1949 के अनुरूप देश भर में अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट (आइडीपी) जारी करने की प्रक्रिया को एक समान बनाया है।

सभी राज्य एक समान आइडीपी जारी करेंगे

इस संशोधन के बाद देश के सभी राज्य एक समान आइडीपी जारी करेंगे। मंत्रालय ने सोमवार को एक अधिसूचना में कहा कि अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट को ड्राइविंग लाइसेंस से जोड़ने के लिए क्यूआर कोड का भी प्रविधान किया गया है।

विदेश में आइडीपी के साथ कठिनाइयों का सामना करना पड़ता

अभी देश के सभी राज्य अलग-अलग प्रारूप, आकार, पैटर्न, रंग आदि में आइडीपी जारी कर रहे हैं। इससे कई बार लोगों को विदेश में अपने आइडीपी के साथ कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 26 अगस्त को जारी अधिसूचना के मुताबिक, अब पूरे देश में आइडीपी का प्रारूप, आकार, रंग आदि एक समान होगा। इसको जिनेवा कन्वेंशन के अनुरूप एकसमान बनाया गया है। इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आइडी भी उपलब्ध कराए गए हैं।