News24you

News you are looking for

RBI सख्त TUC बैंक से रुपये निकासी पर रोक, एक और बैंक के खिलाफ कार्रवाई

Run With RBI: रेपो रेट बढ़ने से ज्‍यादा EMI भरनी पड़ेगी

RBI ने फिर सख्ती दिकगाई सुनुत नाक इस शख्स jeभारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने केरल के थोडुपुझा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक (Thodupuzha Urban Co-operative Bank) पर कड़ा एक्शन लिया है. इसके तहत ग्राहकों के अपने खातों से पैसा निकालने पर रोक लगा दी गई है. केंद्रीय बैंक ने इस को-ऑपरेटिव बैंक की खस्ता वित्तीय हालत को देखते हुए उसपर कई पाबंदी लगाई हैं. रिजर्व बैंक ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि यह रोक 23 अगस्त, 2022 को कारोबार की समाप्ति के साथ लागू हो गई है.

RBI का प्रतिबंध

  • कोई नया लोन नही
  • कोई नया क़र्ज़ या उसका Renewal नही
  • कोई Invest नही
  • कोई जमा नही
  • कोई पैसा निकासी नही
पीटीआई के मुताबिक, RBI की इस कार्रवाई के बाद अब यह बैंक रिजर्व बैंक की मंजूरी के बिना न तो नया लोन (New Loan) दे सकता है, न ही कर्ज का नवीकरण कर सकता है. इसके अलावा बैंक के किसी तरह के निवेश (Invest) करने या नई जमा लेने पर भी रोक रहेगी.
आरबीआई ने कहा कि बैंक की मौजूदा तरलता की स्थिति को देखते हुए सभी बचत, चालू या जमाकर्ताओं के अन्य खातों से निकासी पर रोक लगाई गई है. हालांकि, ग्राहकों के खातों में जमा राशि से ऋण का निपटान किया जा सकता है.