News24you

News you are looking for

Breaking रमदहा जलप्रपात में डूबे MP के सिंगरौली के 7 लोग, एक की मौत 5 लापता, एक बचा

Breaking रमदहा जलप्रपात में डूबे MP के सिंगरौली के 7 लोग, एक की मौत 5 लापता, एक बचा

Breaking छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में रमदहा वाटरफॉल में MP सिंगरौली के 7 लोग डूब गए एक की मौत एक सुरक्षित निकल आया जबकि 5 अभी भी लापता हैं। बताया गया कि आज रविवार छुट्टी के दिन ये सभी लोग  भरतपुर रमदहा जलप्रपात घूमने आए थे। सभी वाटरफॉल में नहाने लगे इसी बीच एक व्यक्ति डूबने लगा जिसे बचाने एक के बाद एक 7 दोस्त डूबते चले गए। एक का शव बरामद किया गया है। 5 अभी लापता हैं। जबकि एक को लोगों ने बचा लिया। सभी युवा बताए जा रहे हैं।

विस्तृत

मध्‍य प्रदेश के जिला सिंगरौली के थाना नवानगर अंतर्गत माजन एवं चौकी जयंत क्षेत्र के रहने वाले 10-12 व्यक्ति छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया के रमदहा वाटरफॉल गए थे जहां पानी में डूबने से 4 व्यक्तियों की मृत्य हो गयी है। 01 महिला को सकुशल बाहर निकाला गया है जबकि 2 अन्य की तलाश की जा रही है। घटना की सूचना पर सिंगरौली पुलिस द्वारा परिजनों के साथ पुलिस बल रवाना किया गया है। मौके पर एसडीआरएफ एवं छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है।

डूबने वालों के नाम

1, श्वेता सिंह पिता कमलेश सिंह 22 निवासी – निगाही कॉलोनी

2, हिमांशु सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 18 वर्ष, निगाही कॉलोनी

3, श्रद्धा सिंह पिता कमलेश सिंह उम्र 14 साल

4, अभय सिंह पिता योगेंद्र सिंह उम्र 22 वर्ष जयंत कॉलोनी

5, ऋषभ सिंह पिता अनिल सिंह उम्र 24 साल निवासी, माजन मोड़

बचाया गया

6, सुरेखा सिंह पति ऋषभ सिंह 22 साल माजन मोड़

मौत हो गई

7, रत्नेश सिंह पिता योगेंद्र सिंह 26 साल जयंत कॉलोनी

news Updating…