News24you

News you are looking for

Sonali Phogat Death Case: 10 दिनों की हिरासत में भेजे गये दोनों आरोपी,

Sonali Phogat Death Case: 10 दिनों की हिरासत में भेजे गये दोनों आरोपी,

Sonali Phogat death case: हरियाणा की बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत मामले में अदालत ने दोनों मुख्य आरोपियों सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान को 10 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। गोवा के आईजी ने बताया कि इनसे पूछताछ की जाएगी और जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को सोनाली फोगट की मौत के मामले में क्लब मालिक और एक ड्रग पेडलर सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्लब के वॉशरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है।

अब तक क्या हुई कार्रवाई?

पुलिस ने ड्रग तस्कर दत्तप्रसाद गांवकर को गिरफ्तार किया है। उसने आरोपी सुखविंदर सिंह को ड्रग्स सप्लाई की थी। पुलिस ने कल दो आरोपियों सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान को इस केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। आपको बता दें कि इससे पहले गोवा पुलिस ने कहा था कि सोनाली फोगाट के ड्रिंक में उनके दो सहयोगियों ने एक पार्टी के दौरान नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। संभवत: इसके चलते फोगाट की मौत हुई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फोगाट की हत्या के पीछे की वजह आर्थिक हित हो सकता है।