Wednesday, October 28, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHजबलपुर

Brothers Gangrape Sister जबलपुर में शर्मसार करने वाली वारदात, छोटी बहन का रेप के बाद मर्डर, दादी को भी बनाया हवस का शिकार !

Brothers Gangrape Sister जबलपुर में एक ऐसी वारदात सामने आई जो समाज के लिए किसी कलंक से कम नहीं है। दो सगे भाईयों ने नाबालिग छोटी बहन के साथ मारपीट कर रेप किया, इसके बाद हत्या कर दी. इस बीच दोनों ने दादी को भी अपनी हवस का शिकार बनाया. नाबालिगा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पिता द्वारा दिए गए कथनों के बाद मामले का खुलासा हुआ है. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है. वहीं दूसरे आरोपी को पकडऩे के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

इस संबंध में Police ASP प्रदीप कुमार शेंडे ने बताया कि रांझी क्षेत्र में रहने वाले दो सगे भाई 13 अगस्त को अपने चाचा की नाबालिग बेटी को मुम्बई से शहर लेकर आए. 13 से 19 अगस्त तक छोटी बहन के साथ मारपीट कर रेप करते रहे. इस बीच दादी ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट कर रेप किया।

19 अगस्त को मारपीट से घायल हुई नाबालिगा की हालत बिगडऩे लगी तो उसे जिला अस्पताल विक्टोरिया लेकर पहुंचे, जहां से नाबालिगा को मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया. मेडिकल अस्पताल में 20 अगस्त को नाबालिगा की उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया.

पुलिस को जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली, इसके बाद परिजनों के कथन लिए तो पता चला कि सगे भाईयों द्वारा नाबालिग छोटी बहन के साथ मारपीट कर रेप किया गया है. यहां तक कि दादी के साथ मारपीट कर हवस का शिकार बनाया गया है. पीडि़तों ने इस बात की जानकारी अपने पिता को भी दी थी. पुलिस ने पीएम रिपोर्ट व परिजनों के कथनों के आधार पर दोनों भाईयों के खिलाफ रेप, हत्या व पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp