News24you

News you are looking for

Lokayukta Trap रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला कांस्टेबल

Lokayukta Traps: पटवारी, RI और दलाल को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया

Lokayukta Trap इंदौर में लोकायुक्त ने एक महिला हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। महिला परदेसी पुरा थाने की हेड कॉन्स्टेबल अनीता सिंह ने रिश्वत ली और रिश्वत लेते हुए उसे रंगे हाथों लोकायुक्त पुलिस द्वारा पकड़ा।

lokayukta trap indore

 

जानकारी के मुताबिक सुभाष नगर निवासी प्रियंका शुक्ला एवं उनके पति पर जेठानी से विवाद को लेकर थाने में केस दर्ज करवाया गया था। ऐसे में जब परिवार वाले जमानत के एवज में परदेसी पुरा थाने की हेड कॉन्स्टेबल अनीता सिंह के पास गए तो उन्होंने जमानत के लिए 5000 रुपए रिश्वत लेने की मांग की।

जिसके बाद प्रियंका शुक्ला ने इस मामले को लेकर लोकायुक्त पुलिस कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई। उनकी इस शिकायत के बाद लोकायुक्त ने परदेसी पुरा थाने की हेड कॉन्स्टेबल अनीता सिंह को रंगे हाथों 2000 रुपए लेते हुए पकड़ा है। महिला प्रधान आरक्षक 1500 रुपए पहले ही ले चुकी थी। दूसरी किश्त लेने के लिए वह महिला पर दबाव बना रही थी