News24you

News you are looking for

Bihar Me Bawal बिहार विधान सभा के अध्यक्ष ने इस्तीफा देने से किया इंकार

Bihar Me Bawal बिहार विधान सभा के अध्यक्ष ने इस्तीफा देने से किया इंकार

Bihar Politics, Bihar Me Bawal: विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि वे बिहार विधान सभा के अध्यक्ष पद के रुप में खुद के विरूद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का प्रतिकार करते हुए इस्तीफा नहीं देंगे।

बिहार विधानसभा के विशेष सत्र से एक दिन पहले अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि वह सत्तारूढ़ ‘महागठबंधन’ के विधायकों द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बावजूद इस्तीफा नहीं देंगे। इस सत्र में नई सरकार अपना बहुमत साबित करेगी। भाजपा नेता सिन्हा ने दावा किया कि प्रस्ताव उनके खिलाफ “झूठे” आरोपों पर आधारित था, और “विधायी नियमों” की परवाह किए बिना लाया गया था।

उन्‍होंने कहा, मुझ पर पक्षपात और तानाशाही रवैये का आरोप लगाया गया है। दोनों आरोप स्पष्ट रूप से झूठे हैं। ऐसी परिस्थितियों में इस्तीफा देने से मेरे स्वाभिमान को ठेस पहुंचेगी। हालांकि अध्यक्ष ने आगे कोई टिप्पणी नहीं की। यह पूछे जाने पर कि बुधवार को उनकी पार्टी का रुख क्या होगा, सिन्हा ने कहा, “मैं इस समय कुर्सी पर हूं और संवैधानिक पद से जुड़े नियमों से बंधा रहूंगा। मेरी प्राथमिकता नियमों के अनुसार अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।