News24you

News you are looking for

4 Dead Bodies in Indore एक ही परिवार के चार सदस्‍यों के शव मिलने से सनसनी

4 Dead Bodies in Indore एक ही परिवार के चार सदस्‍यों के शव मिलने से सनसनी

4 Dead Bodies in Indore। शहर के बाणगंगा इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्‍यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक ने पहले पत्‍नी और बच्‍चों को मौत के घाट उतारा और इसके बाद खुद आत्‍महत्‍या कर ली। मृतकों के नाम अमित यादव ,टीना यादव, याना 3साल और दिव्यांश यादव डेढ़ साल पता चले हैं।

जानकारी के अनुसार घटना भागीरथपुरा इलाके की है। मौके पर सुसाइड नोट भी मिला है। युवक अमित यादव का शव फंदे पर लटका हुआ था। सुसाइड नोट में कर्ज से परेशान होने का जिक्र किया गया है।

सूचना पर पुलिस और फोरेसिंग विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सुसाइड नोट की सत्‍यता की पड़ताल भी कर रही है। अब तक की जानकारी के अनुसार परिवार कर्ज में डूबा हुआ था और इसे अदा नहीं कर पा रहा था। सामूहिक मौत के पीछे असली कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सकता है। अमित यादव एक टेलीकाम कंपनी में टावर प्रबंधन का दायित्‍य संभालता था।