News24you

News you are looking for

Jabalpur RTO संतोष पॉल को हटाया गया, जितेंद्र शर्मा को चार्ज

Rto Jabalpur

Santosh Pal परिवहन विभाग ने जबलपुर RTO संतोष पॉल को पद से हटा दिया है। विभाग ने EOW के छापे के चलते RTO (Jabalpur RTO Santosh Paul raided) से उनकी जिम्मेदारी वापस लेते हुए उन्हें संभागीय उप आयुक्त परिवहन जबलपुर कार्यालय में पदस्थ कर दिया है।

उप सचिव श्वेता पवार के आदेश से जारी आदेश में संतोष पॉल की जगह जितेंद्र शर्मा , जिला परिवहन अधिकारी को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी का अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। वे दोनों जिम्मेदारी एक साथ निभाएंगे।

EOW  छापामार कार्यवाही की है जिसमें करोड़ों की संपत्ति मिलने की बात सामने आई है। जिसमें 10 हजार वर्गफीट के महल जैसे मकान के साथ ही कई और मकान और फार्म हाउस सामने आए हैं। फिलहाल अब तक की जांच में EOW की टीम को RTO संतोष पाल और उनकी क्लर्क पत्नी रेखा पाल के पास से जो संपत्ति मिली है वह उनकी आय से 650 प्रतिशत ज्यादा बताई जा रही है। इनके दस्तावेज और अन्य पहलुओं की जांच जारी है।