News24you

News you are looking for

Sonali Phogat हरियाणा भाजपा नेत्री और बिग बॉस फेम व टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का निधन

sonali fogat हरियाणा भाजपा नेत्री और बिग बॉस फेम व टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का निधन

Sonali Phogat हरियाणा भाजपा नेत्री और बिग बॉस फेम व टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का निधन हो गया है. उनका निधन सोमवार रात को गोवा में हुआ है. इस खबर के आने से उनके करोड़ों फैन में शोक की लहर है. प्रारंभिक सूचना के मुताबिक उनका निधन हार्ट अटैक से होने की बात सामने आ रही है. हालांकि अभी फोगाट की मौत को लेकर अधिक जानकारी सामने नहीं आई है. सोनाली फोगाट भारत में बंद हो चुके टिकटॉक एप पर काफी लोकप्रिय हुई थीं.

sonali fogat हरियाणा भाजपा नेत्री और बिग बॉस फेम व टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का निधन

सोनाली फोगाट ने पिछले हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा था. वह हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट पर कुलदीप विश्नोई के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरी थीं. उन्होंने यह भी दावा किया था कि वह आगामी आदमपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में भी बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी. कुछ दिन पहले उन्होंने कुलदीप विश्नोई से मुलाकात भी की थी. कुलदीप विश्नोई ने हाल ही में बीजेपी ज्वाइन की थी. माना जा रहा है कि उनके बीजेपी में शामिल होने के पीछे फोगाट की भी भूमिका थी.

https://www.instagram.com/reel/ChkWs_EBZhR/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

पति की भी हुई थी संदिग्ध हालात में मौत

जानकारी के अनुसार सोनाली फोगाट का पहले से ही 22 से 25 अगस्त तक गोवा घूमने का प्लान था. ऐसे में वह गोवा गई हुई थीं. सोनाली फोगाट के निजी सचिव सुधीर सांगवान और उनकी टीम का एक अन्य व्यक्ति भी गोवा में उनके साथ मौजूद था. सोनाली फोगाट की मौत की खबर के बाद उनके परिवारवाले हरियाणा के हिसार जिले के भूथन गांव से गोवा रवाना हो गए हैं. बता दें कि 2016 में सोनाली फोगाट के पति संजय फोगाट भी हरियाणा के फार्म हाउस में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिले थे.