News24you

News you are looking for

ADHAR बनवाने के लिए नहीं होंगे परेशान, जानिए क्या है UIDAI व सरकार का खास प्लान

Aadhaar Card Big Update: आधार कार्ड को बने 10 साल हो गए हैं तो अपडेट कराना न भूलें

ADHAR आधार बनवाने के लिए अब नहीं होना पड़ेगा परेशान, UIDAI ने किया अब ये ऐलान जिसके बाद जनता नहीं होगी परेशान, न सिर्फ नए बल्कि पुराने कार्डों में अपडेटिंग का काम भी होगा।

53 शहरों में 114 केंद्र खुलेंगे
UIDAI ने देश 53 बड़े शहरों में कुल 114 आधार सेवा केंद्र खोलने का प्लान तैयार किया है. ये आधार सेवा केंद्र देश के सभी मेट्रो सिटी, सभी राज्यों की राजधानी और केंद्र शासित प्रदेशों में खोले जाएंगे. फिलहाल, देश में संचालित आधार सेवा केंद्रों की बात करें तो इनकी कुल संख्या 88 है, जिन्हें बढ़ाने की तैयारी की गई है.

आधार से जुड़े कामों के लिए हालांकि, सेवा केंद्र के अलावा देश भर में 35,000 से ज्यादा आधार सेंटर भी चल रहे हैं, जिनका संचालन बैंक, पोस्ट ऑफिस और राज्य सरकारों द्वारा किया जा रहा है.

रविवार को भी काम करते हैं केंद्र
नया आधार कार्ड (New Aadhar Card) बनवाना हो या फिर इसमें कोई बदलाव कराना, आप इन आधार सेवा केंद्रों के जरिए सप्ताह के सातों दिन सेवाएं ले सकते हैं. यानी सप्ताहिक अवकाश पर भी ये सुचारू रूप से सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक खुलते हैं. इन आधार सेवा केंद्रों पर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाती हैं.

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार से जुड़ी सेवाओं को गति देने और इससे जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान के मद्देनजर देश के 53 बड़े शहरों में 114 आधार सेवा केंद्र खोलने की तैयारी की है. फिलहाल, देश भर में 88 आधार सेवा केंद्र काम कर रहे हैं, जिन्हें बढ़ाकर 202 करने का प्लान है.