News24you

News you are looking for

बड़ी खबर: Employees के प्रोबेशन पीरियड के नियम में बदलाव, कर्मचारियों के खाते में आएगी पूरी सैलरी

2023 MP Board 10th English Model Paper : एमपी बोर्ड 10वीं अंग्रेजी पेपर मॉडल पेपर देखें

MP शासकीय कर्मचारियों (Employees) के लिए बड़ी राहत की खबर है कर्मचारियों को 4 साल का प्रोबेशन पीरियड probation period खत्म करके 2 साल किया जाएगा। परिवीक्षा अवधि खत्म होने का लाभ नए नियुक्त हुए कर्मचारियों को मिलेगा।

सरकार ने प्रोबेशन पीरियड (probation period) के नियम में बदलाव किया गया है। जिसके तहत अब कर्मचारियों के खाते में पूरी सैलरी (full salary) भेजी जाएगी। इसके लिए प्रदेश की शिवराज सरकार ने कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया। जिसके तहत नए नियुक्त हुए कर्मचारियों को पूर्ण वेतन का लाभ मिलेगा।

यही नहीं कर्मचारियों को 4 साल का प्रोबेशन पीरियड खत्म करके 2 साल किया जाएगा। परिवीक्षा अवधि खत्म होने का लाभ नए नियुक्त हुए कर्मचारियों को मिलेगा। इसके लिए सरकार द्वारा संशोधन किया गया है। हजारों अधिकारियों को नियुक्ति से पूरे वेतन का लाभ मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व की कमलनाथ सरकार ने प्रोबेशन पीरियड के योग में संशोधन कर दिया था। जिसे 2 वर्ष से बढ़ाकर 3 वर्ष किया था। जिसके अनुसार कर्मचारियों को नियुक्ति के पहले वर्ष 70%, दूसरे वर्ष वेतन का 80%, तीसरे वर्ष वेतन का 90% का भुगतान किया जाएगा। वहीं उन्हें सेवा के चौथे वर्ष में पूरे वेतन का भुगतान किया जाता था। मध्य प्रदेश में पिछले 3 वर्ष में 5000 से अधिक कर्मचारियों की नियुक्ति हुई है लेकिन उन्हें पूरे वेतन का लाभ नहीं मिल पा रहा है।