Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव के फैन्स के लिए राहत भरी खबर, हालत में मामूली सुधार

Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव के फैन्स के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली के एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की हालत में मामूली सुधार देखा जा रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक राजू अब ट्रीटमेंट का रिस्पॉन्ड करने लगे हैं। उन्हें ट्यूब के ज़रिए दूध देना शुरू कर दिया गया है। उनके हाथ-पांव में भी हरकत हो रही है। हालांकि डॉक्टर्स के मुताबिक अभी भी स्थिति को नाजुक ही माना जाना चाहिए। उन्हें होश आने में अभी कुछ दिन और लग सकते हैं। फिलहाल उन्हें दी जानेवाली एनेस्थीसिया की डोज़ भी कम कर दी गई है और ब्रेन के ज़रूरी रेस्पॉन्स के लिए न्यूरो ट्रीटमेंट जारी है।

राजू श्रीवास्तव को क्या हुआ था?

10 अगस्त को दिल्ली के एक जिम में वर्कआउट के दौरान राजू श्रीवास्तव को अचानक दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उन्हें फौरन दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। उसके बाद से ही उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई थी। दो दिनों के बाद उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार देखा जा रहा है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp