Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah दया बेन की जगह लेंगी यह एक्टर !

तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में दयाबेन का किरदार करने वालीं दिशा वकानी के शो छोड़ने के कई साल बीत चुके हैं। उनके लौटने के कई बार कयास लगे लेकिन फैन्स को हर बार निराशा हुई। हाल ही में दयाबेन की वापसी की खबरें आई थीं लेकिन फिर पता चला कि कि दिशा ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। ऐसे में यह साफ हो गया कि वो जल्दी वापसी नहीं करने वाली हैं। हालांकि मेकर्स ने जरूर उम्मीदें बधाएं रखीं। शो के निर्माता असित मोदी ने कहा था कि दयाबेन के रूप में कोई अन्य एक्ट्रेस भी आ सकती हैं। इन सबके बीच अब खबर है कि प्रोडक्शन हाउस ने दिशा की जगह किसी और को खोज लिया है

कब से हो सकती है शूटिंग

Taarak Mehta kajal

पर्दे पर दयाबेन के लिए राखी विजान का नाम सामने आया था लेकिन उन्होंने मना कर दिया। अब बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ के मेकर्स अभिनेत्री काजल पिसल (Kajal Pisal) के नाम पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि मेकर्स के सामने उनका नाम है। अगर काजल का नाम फाइनल होता है तो वह अगले महीने से शूटिंग शुरू कर सकती हैं।

अभी तक आधिकारिक जानकारी नहींअभी तक इस बारे में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ के मेकर्स की ओर से कोई जानकारी नहीं मिली है। ना ही काजल का कोई जवाब मिल पाया है।

टीवी का जाना पहचाना चेहराकाजल कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी हैं। उनके मुख्य सीरियल में ‘बड़े अच्छे लगते हैं‘, ‘एक हजारों में मेरी बहना है‘, ‘नागिन 5‘, ‘उड़ान‘, और ‘एक मुट्ठी आसमान‘ सहित अन्य है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp