News24you

News you are looking for

CBSE EXAM: 10वीं व 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा 23 अगस्त से, बारहवीं के सभी विषयों के एग्जाम होंगे एक ही दिन

exam cbse

CBSE EXAM केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 23 अगस्त से शुरू होने जा रही हैं। सीबीएसई ने इन परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 23 जुलाई से शुरू होकर 29 अगस्त को समाप्त होगी। दसवीं की सभी परीक्षाओं की समयावधि सुबह 10:30 बजे से 12.30 रहेगी। बारहवीं के सभी विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन में तीन पालियों 10:30 से 11:30, 10:30 से 12:00, व 10:30 बजे से 12:30 बजे तक में होगी। मुख्य परीक्षाओं की तरह इस परीक्षा में भी परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया जाएगा।

कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन

सीबीएसई की ओर से दसवीं व बारहवीं के रिजल्ट 22 जुलाई को घोषित किए गए थे। बारहवीं में 67, 743 छात्रों की और दसवीं में 1,07, 689 छात्रों की कंपार्टमेंट आई थी। इन परीक्षाओं में बैठने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 जुलाई को समाप्त हुई है। जिसके बाद अब बोर्ड ने विस्तृत परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर स्वयं की सेनिटाइजर की पारदर्शी बोतल ले जानी होगी। छात्र नाक व मुंह को मास्क से ढक कर रखेंगे। सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करना होगा। अभिभावक इस बात को सुनिश्चित करेंगे कि उनका बच्चा बीमार ना हो।

वेबसाइट पर देखी जा सकती जानकारी

कंपार्टमेंट की परीक्षा टर्म-2 के पाठ्यक्रम के आधार पर होगी। लिस्ट ऑफ कैडिंडेट (एलओसी) में जिन विद्यार्थियों का नाम होगा उन्हें ही कंपार्टमेंट की परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। 29 अगस्त को दसवीं का अंतिम पेपर हिंदी कोर्स बी, उर्दू कोर्स बी, भूटिया, स्पेनिशन, तेलुगु, विषयों का होगा। दसवीं-बारहवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा की विस्तृत तिथियां बोर्ड की वेबसाइट पर देखी जा सकती है।