News24you

News you are looking for

सावधान! राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना Coronavirus के मामले में बड़ा उछाल

MP CoronaVirus Alert: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राज्‍य सरकार सतर्क, प्रदेश में संक्रमण दर शून्‍य, पांच सक्रिय मरीज

Delhi Covid Coronavirus Update: देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना (Coronavirus) के मामले में बड़ा उछाल आया है. दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1500 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,506 नए मामले सामने आए और इस दौरान तीन लोगों की जान चली गई. वहीं, इस दौरान 771 लोग इस जानलेवा बीमारी को मात देने में सफल रहे हैं. दिल्ली में एक फिर अब एक्टिव मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 5,000 के पार पहुंच गया है, वहीं, पॉजिटिविटी दर 10.63% है. एक दिन पहले यानी सोमवार को दिल्ली में पॉजिटिविटी दर बढ़कर पहली बार 11.41 फीसदी पर पहुंच गया था.

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में रविवार तक लगातार पांच दिन से एक हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे. रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में 1,263 मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई थी और संक्रमण दर 9.35 फीसदी रही थी. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिल्ली में फिलहाल कोविड-19 के 5,006 एक्टिव मरीज हैं.

महाराष्ट्र में करीब 1900 नए केस

उधर, महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरना के 1,886 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि पांच लोगों की जान चली गई. स्वास्थ्य विभाग ने उक्त जानकारी दी. राज्य में अभी तक कुल 80,50,171 लोगों के कोरोना से संक्रमित होने और संक्रमण से 1,48,110 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है. राज्य में सोमवार को कोविड के 830 नये मामले आए थे और संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हुई थी.