Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEज्ञान

IRCTC: अब चलती ट्रेन में कार्ड से भुगतान कर बनवा सकेंगे टिकट indian railway ने दी सुविधा

IRCTC: अब चलती ट्रेन में कार्ड से भुगतान कर बनवा सकेंगे टिकट indian railway ने दी सुविधा

इमरजेंसी होने पर व्यक्ति बगैर टिकट के ही ट्रेन में चढ़ जाता है। ऐसे में जब कोई रेलवे अधिकारी उसका टिकट चेक करता है, और उसके पास टिकट नहीं होता है, तो उसे मजबूरी में फाइन देना पड़ता है। ऐसी स्थिति में जुर्माना भी कैश देना पड़ता है। लेकिन, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अब बहुत ही बढ़िया सर्विस मुहैया करा रही है। जी हां, इसके माध्यम से आप चलती ट्रेन में डेबिट कार्ड से टीटी को टिकट का जुर्माना व टिकट अपग्रेडेशन चार्ज दे सकेंगे।

Point of Sale – POS मशीन आपग्रेड

दरअसल, रेलवे ने टीटी के पास मौजूद पीओएस (Point of Sale – POS) मशीन को अपग्रेड कर रही है और उसमें अब 4G सिम लगा रही है। बता दें कि इसके पहले टीटी के पास मात्र 2G सिम वाली मशीन ही उपलब्ध रहती थी। रेलवे की मानें तो देश भर में अब तक 36 हजार से अधिक मशीनों में 4G सिम लगाया जा चुका है। इसका उद्देश्य कि इस तरह की मशीन से रेल यात्रियों से जुर्माना के रूप में या फिर अतिरिक्त किराए का डिजिटल भुगतान (कार्ड से भुगतान) करा के यात्रियों को कैशलेस बनाया जा सके। उन्हें यह सुविधा दी जा सके।

यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

पीओएस मशीन के अपग्रेड हो जाने से कई फायदे होंगे। इसका सबसे ज्यादा फायदा उन यात्रियों को मिलेगा, जिनके पास टिकट नहीं होता था और उन्हें जुर्माने के तौर पर कैश देना होता था। मशीन के अपग्रेड हो जाने से यात्री अब अपने कार्ड से भुगतान कर पाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजधानी और शताब्दी ट्रेन में रेलवे स्टाफ को अपग्रेडेड मशीन पहले ही दी जा चुकी है। वहीं, अब एक्सप्रेस ट्रेनों के टीवी को भी या मशीन है दी जाएंगी अगले कुछ महीनों में सभी मशीनों में 4G सिम लगा दिया जाएगा, जिसके बाद यात्री अपने डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व अन्य कार्डों से भुगतान कर पाएगा।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp