HOMEKATNI

Katni Result कैमोर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, विजयराघवगढ़ में भी खिला कमल, विधायक संजय पाठक की रणनीति आई काम

Katni Result कैमोर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, विजयराघवगढ़ में भी खिला कमल, विधायक संजय पाठक की रणनीति आई काम

Katni Result । मतगणना के बाद आज घोषित हुए नतीजों में कैमोर तथा विजयराघवगढ़ नगर परिषदों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। कैमोर के 15 में से 10 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों की धमाकेदार जीत हुई है।

यहां तो कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई। कैमोर के पांच वार्डों में जिन निर्दलीय प्रत्याशियों को सफलता प्राप्त हुई हैं वे भाजपा समर्थित बताए जा रहे हैं। यहां तय हो गया है कि नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा का ही होगा। इसी तरह विजयराघवगढ़ नगर परिषद के 7 वार्डों में भी भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं।

यहां 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को सफलता मिली जबकि कांग्रेस को 15 में से केवल 4 वार्डों में ही संतोष करना पड़ा। एक वार्ड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी का खाता खुला। विजयराघवगढ़ नगर परिषद में भी भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष बनने की पूरी संभावना है। चुनाव परिणामों से जाहिर है कि दोनों नगर परिषदों में जनता ने भारतीय जनता पार्टी का साथ दिया है।

क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक की कुशल रणनीति और सूझबूझ के चलते भाजपा प्रत्याशियों को आशातीत सफलता मिली। चुनाव के दौरान विधायक संजय पाठक ने वार्डवार रणनीति तैयार की तथा प्रत्याशियों के साथ तालमेल बनाते हुए भाजपा को मजबूती प्रदान की, जो चुनाव परिणामों से जाहिर है।

कैमोर नगर परिषद

10 वार्डो में भाजपा, 5 वार्ड निर्दलीय

वार्ड क्रमांक 1 उमेश शर्मा निर्दलीय

वार्ड क्रमांक 2 संतोष केवट भाजपा

वार्ड क्रमांक 3 पलक नमित ग्रोवर भाजपा

वार्ड क्रमांक 4 ऋचा मनीष केवट भाजपा

वार्ड क्रमांक 5 ऊषा कोल

वार्ड क्रमांक 6 वीरेंद्र सिंह भाजपा

वार्ड क्रमांक 7 विनीता कोल भाजपा

वार्ड क्रमांक 8 सुरेश परोहा भाजपा

वार्ड क्रमांक 9 शांति यादव भाजपा

वार्ड क्रमांक 10मनीषा अजय शर्मा भाजपा

वार्ड क्रमांक 11 राजेश पांडेय भाजपा

वार्ड क्रमांक 12शरीफ खान पप्पू टेलर निर्दलीय

वार्ड क्रमांक 13 अनिता सेन निर्दलीय

वार्ड क्रमांक 14 रिजवाना सद्दाम निर्दलीय

वार्ड क्रमांक 15वीरेंद्र बैगा निर्दलीय

विजयराघवगढ़

2 से जय शंकर उर्मलीया जीतते 3 से हरीओम वर्मन जीते
4 से भाजपा प्रत्याशी
5 बलरण सोनी
6 रमाकांत तिवारी
7 बल्राम गुप्ता
8 विजय गुप्ता
9 शकीला ताज मोहम्मद
10 मनीष देव मिश्रा
11 दुर्गावर्मन
12 हरिश दुवे
13 बब्बू
14 स्तफाक खान
15 गीता नारायण विजेता हुए।

Related Articles

Back to top button