News24you

News you are looking for

By Election Result 2022 Live तीन लोकसभा व सात विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी, यहां जानें कौन आगे-कौन पीछे

Himachal हिमाचल में तकनीकी शिक्षामंत्री चुनाव हारे, CM जयराम की कैबिनेट का बुरा हाल, 7 मंत्री पिछड़े

By Election Result 2022 Live Updates In Hindi: उत्तर प्रदेश की रामपुर, आजमगढ़ और पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट तथा देशभर में सात विधानसभा सीटों के लिए हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। इनमें दिल्ली की राजिंदर नगर सीट भी शामिल है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की किस्मत का भी आज फैसला होगा। इन सीटों पर 23 जून को मतदान हुआ था। देशभर की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों की अपडेट 

आजमगढ़ में दूसरे स्थान पर बसपा

आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को 13371 मत मिला है। वहीं दूसरे स्थान पर बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली हैं जिन्हें 13151वोट मिला है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को अबतक 12090 मत मिले हैं।
09:54 AM, 26-JUN-2022

आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी निरहुआ आगे

आजमगढ़ : आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ आगे।

निरहुआ सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव से 647 मतों से आगे।

दिनेश लाल यादव निरहुआ को 5212 मत मिला।

धर्मेंद्र यादव को 4565 मत मिला।

बीएसपी प्रत्याशी गुड्डू जमाली को  2859 वोट मिला।

09:48 AM, 26-JUN-2022

सात विधानसभा सीटों का हाल

राजिंदर नगर (दिल्ली) – आप आगे
आत्मकुर (आंध्र प्रदेश) – वाईएसआर कांग्रेस आगे
अगरतला (त्रिपुरा) – कांग्रेस आगे
जबराजनगर (त्रिपुरा) -भाजपा आगे
सुरमा (त्रिपुरा)- भाजपा आगे
टाउन बारडोवली (त्रिपुरा)- भाजपा (सीएम मानिक साहा) आगे
मांडर (झारखंड)- कांग्रेस आगे

09:41 AM, 26-JUN-2022

रामपुर में सपा तो आजमगढ़ में भाजपा आगे, संगरूर में पिछड़ी आप

उत्तर प्रदेश की दो व पंजाब की एक लोकसभा सीट पर मतगणना शुरू हो गई है। यहां के शुरुआती रुझान में रामपुर से सपा प्रत्याशी आसिम रजा आगे चल रहे हैं तो आजमगढ़ में बड़ा उलटफेर दिखाई दे रहा है। यहां सपा प्रत्याशी धमेंद्र यादव भाजपा के निरहुआ से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा पंजाब की संगरूर सीट से आम आदमी पार्टी भी पिछड़ती नजर आ रही है।

पंजाब: संगरूर सीट पर शुरुआती रुझान में आप को झटका

पंजाब की संगरूर सीट के शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी को झटका लगता दिख रहा है। यहां से शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान आगे चल रहे हैं। वहीं आम आदमी पार्टी यहां दूसरे नंबर पर है।

09:20 AM, 26-JUN-2022

आजमगढ़ और रामपुर दोनों सीट पर सपा आगे

आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव करीब एक हजार वोटों से तो रामपुर में सपा के आसिम रजा 767 वोटों से आगे हैं।