News24you

News you are looking for

बेटी का पैर लेकर पहुंचा थाने, लाचार पिता की कहानी जिसने सुनी सिहर उठा

बेटी का पैर लेकर पहुंचा थाने, लाचार पिता की कहानी जिसने सुनी सिहर उठा

बिहार (Bihar) के भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हैवानियत का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है. थैले में बेटी के पैर लेकर थाने पहुंचे लाचार पिता की कहानी जिसने सुनी सिहर उठा. पिता रो-रोकर सिर्फ यहा कह रहा था- बिटिया कहती थी, पापा मुझे यहां से ले जाओ, लेकिन मैं उसे बचा नहीं पाया. जब तक उसके पास पहुंचा वो राख हो चुकी थी, सिर्फ पैर बचा था. पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी के पायल और बिछिया से पहचाना. फिलहाल पुलिस (Bihar Police) ने मृतका के पैरों के लेकर जांच के लिए भेज दिया है. वहीं आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार अभी आरोपी फरार हैं, तलाश की जा रही है.

एक साल पहले हुई थी शादी

दरअसल बिहार के भोजपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बभनगावां गांव के रहने वाले अखिलेश बिंद ने अपनी बेटी ममता की शादी मई 2021 में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरौली गांव निवासी शत्रुघ्न बिंद के साथ की थी. ममता के मामा ने ही यह शादी कराई थी. मृतका के पिता अखिलेश बिंद अपनी पत्नी के साथ गुजरात के राजकोट में रहकर अपना काम करते हैं. वहीं बेटी गांव में मामा के साथ ही रहती थी.