News24you

News you are looking for

Swadesh Darshan Special Train मध्यप्रदेश के पर्यटकों के IRCTC लाया बेहतरीन टूर पैकेज

Kashi Tamil Samagam Train In Katni: आज शाम कटनी आएगी काशी-तमिल समागम ट्रेन, रेलवे स्टेशन पर दिखेगा दक्षिण एवं भारतीय संस्कृति का नजारा

Swadesh Darshan Special भारतीय रेलवे मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए बड़ी सौगात लाया है. इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) उनके लिए 5 जून को स्वदेश दर्शन विशेष पर्यटन ट्रेन रवाना करेगा. यह ट्रेन रीवा शहर से वैष्णोदेवी के साथ-साथ उत्तर भारत दर्शन के लिए रवाना होगी. यह ट्रेन प्रदेश के रीवा, जबलपुर और रानी कमलापति स्टेशनों से होते हुए जाएगी. यहां से ही यात्री ट्रेन में सवार हो सकेंगे.

Swadesh Darshan Special

बता दें, यह यात्रा 7 रातें/8 दिन की है. इस यात्रा में लोगों को हरिद्वार, ऋषिकेश, अमृतसर और वैष्णोदेवी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा. आईआरसीटीसी के पैकेज के मुताबिक, इसके लिए बजट क्लास- स्लीपर क्लास के यात्रियों को 12950 रुपये प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड क्लास-स्लीपर क्लास के यात्रियों को 14650 रुपये प्रति व्यक्ति और कंफर्ट क्लास-एसी क्लास के यात्रियों को 24050 रुपये प्रति व्यक्ति देने होंगे.

Swadesh Darshan Special

इस विशेष पर्यटन ट्रेन के यात्रियों को चाय-नाश्ता, दोपहर और रात का खाना दिया जाएगा. उनकी हर सुविधा का ख्याल रखा जाएगा. बजट क्लास के यात्रियों को हॉल या धर्मशाला में. स्टैंडर्ड क्लास के यात्रियों को नॉन एसी बजट होटल और कंफर्ट क्लास के यात्रियों को रात में एसी-इकॉनोमिक होटल में रुकने और फ्रेश होने की सुविधा दी जाएगी।

आईआरसीटीसी से मिली जानकारी के मुताबिक, बजट और स्टैंडर्ड क्लास के यात्रियों को नॉन-एसी बसों और कंफर्ट क्लास के यात्रियों को एसी बसों में स्थानीय भ्रमण कराया जाएगा. यात्रियों से जो टिकट ली जाएगी, उसमें 4 लाख का बीमा शामिल रहेगा. इस यात्रा में श्रद्धालुओं की सभी तरह की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा. सभी को कोविड के नियम मानने होंगे. कोच, टॉयलेट, सीट और यात्रियों के सामान को सैनिटाइज किया जाएगा. इसके अलावा सभी श्रद्धालुओं को सैनिटाइजर, मास्क और फेसशील्ड फ्री में दिए जाएंगे. इस ट्रेन की बुकिंग चालू हो गई है.

इसकी बुकिंग आईआरसीटीसी की वेबसाइट और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से कराई जा सकती है. इसके अलावा आईआरसीटीसी के भोपाल, जबलपुर और इंदौर ऑफिस में भी बुकिंग कराई जा सकती है. भोपाल में – 9321901862, 8287931656, 8287931724, 8287931729, इंदौर में – 0731-2522200, 8287931723, 9321901866, 9321901865, जबलपुर में- 0761-4010702, 9321901832, 8287931724 पर बुकिंग कराई जा सकती है.