Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOME

‘यूहीं नहीं मैं बिग डैडी बन जाता हूं’, Mahindra Scorpio 2022 का टीजर जारी

Mahindra Scorpio 2022 । जैसे-जैसे Mahindra Scorpio 2022 की लॉन्चिंग की तारीख नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे इसके सुर्खियों में तेजी आ रही है। जहां स्कॉर्पियो लवर्स अपडेटेड गाड़ी से जुड़ी सारी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं, वहीं कंपनी ने इसका ऑफिशियल टीजर जारी कर दिया है। टीजर में कंपनी ने इस गाड़ी से जुड़ी हुई कुछ प्रमुख चीजें को रिवील किया है। कंपनी ने टीजर में दावा किया है कि ये गाड़ी सभी SUV की डैडी होगी।

 

Mahindra ने जारी किया टीजर

<iframe width=”917″ height=”516″ src=”https://www.youtube.com/embed/ty6ZDaj-dIg” title=”YouTube video player” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>

महिंद्रा ने अपने YouTube चैनल पर Mahindra Scorpio 2022 की झलक पेश करने के लिए एक टीजर जारी की है, जिसमें ये अपकमिंग गाड़ी काफी अट्रैक्टिव नजर आ रही है। टीजर वीडियो से खुलासा हो रहा है कि नई स्कॉर्पियो को नया लोगो मिलने वाला है, जो एक्सयूवी 700 में मिलता है। इस गाड़ी में पॉवर आउटपुट के लिए 2.2 लीटर का डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है। इस वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा फ्रंट विंडशील्ड पर लेबल है। यह स्पेसिफिक मॉडल के अधिकांश पावरट्रेन डिटेल्स का खुलासा करता है।

 

टीजर में अमिताभ बच्चन के आवाज का इस्तेमाल किया गया है। टीजर में महिंद्रा ने साफ किया है कि नई स्कॉर्पियो एक डी-सेगमेंट एसयूवी होगी। इसे 2002 में लॉन्च किया गया था। यानी की 20 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में कंपनी नई पीढ़ी को लॉन्च करनी की तैयारियों में है।

इंजन

जानकारी के मुताबिक नई स्कॉर्पियो के लिए उसी इंजन विकल्प का इस्तेमाल होगा, जो वर्तमान में थार और XUV700 में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मोटर और 2.2-लीटर डीजल यूनिट शामिल है। वहीं, पावर और टॉर्क आउटपुट थार जैसा ही हो सकता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक को शामिल किया जाएगा। दूसरी तरफ सुरक्षा फीचरों की बात करें तो नई 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो में 6 एयरबैग, रिवर्स कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल और रियर डिस्क ब्रेक जैसी कई अन्य आधुनिक फीचर्स मिल सकते हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp