News24you

News you are looking for

Illegal Loan App: बिना लोन लिए भी आप हो जाएंगे कर्जदार, फर्जी ऐप से रहें सावधान

ciber crinme

Illegal Loan App: पहले लोन Loan रिकवरी के लिए कस्टमर्स को प्रताड़ित करने के मामले आते हैं लेकिन अब इन गैरकानूनी लोन ऐप Loan App ने ठगी का नया तरीका ढूंढ निकाला है. इसके तहत जालसाज ऐसे लोगों को भी चपत लगा रहे हैं, जिन्होंने लोन Loan लिया ही नहीं. ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों को बिना लोन Loan लिए ही रिकवरी के मैसेज आ रहे हैं और उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है. आज हम आपको बताएंगे कि आखिर कैसे चल रहा है यह पूरा खेल और आप कैसे इससे बच सकते हैं.

पिछले कुछ महीनों में देश के अलग-अलग जिलों में साइबर सेल के पास ऐसी शिकायत आई हैं कि उनके पास लोन की पेमेंट से जुड़ा मैसेज आ रहा है, जबकि उन्होंने कोई लोन लिया ही नहीं है. दरअसल, जालसाज कई तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं. वो रैंडमली नंबर टाइप कर उन्हें मैसेज भेजते हैं, या फिर किसी कस्टमर ने लोन लिया हो और उसकी फाइल प्रोसेस के दौरान ठग ने कॉन्टैक्ट एक्सेस लेकर नंबर निकालकर मैसेज भेजते हैं. मैसेज में लिखा जाता है कि आपने जो लोन लिया था, उसकी ड्यू डेट आज है. फौरन पैसे पे करें नहीं तो आपके कॉन्टैक्ट को आपके फ्रॉड होने का कॉल और मैसेज जाएगा. मैसेज में नीचे लिंक दिया होता है.

इस वजह से लोग आ रहे झांसे में

दरअसल, उस मैसेज में ठग धमकी देते हैं कि अगर आफ पैसे का भुगतान नहीं करेंगे तो आपकी फोटो औऱ अन्य डिटेल आपके सभी कॉन्टैक्ट यानी मोबाइल में मौजूद सभी दोस्तों और रिश्तेदारों को शेयर करके बताया जाएगा कि आप फ्रॉड हैं औऱ पैसे नहीं दे रहे हैं. इज्जत की परवाह करके और कानूनी पचड़े में न पड़ने के चक्कर में लोग बिना लिए भी पैसे दे देते हैं. वहीं, कई लोग बस चेक करने के लिए लिंक पर क्लिक कर देते हैं. कुछ मामलों में देखा गया है कि लिंक पर क्लिक करते ही फोन हैक हो गया और ठगों ने पैसे ट्रांसफर कर लिए.